तीन थाना क्षेत्रों में चाकू तलवार लेकर घूम रहे चार पकड़ाए

इंदौर:शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवारनुमा फालिया और धारदार चाकू जब्त किए हैं.राऊ पुलिस ने शिवकुटीर कॉलोनी के पीछे स्टार सिटी रोड के पास खाली मैदान से दो युवकों को पकड़ा. आरोपी हर्षित ठाकुर उम्र 22 साल और आदर्श ठाकुर उम्र 21 साल, निवासी उमरिया खुर्द थाना खुड़ैल क्षेत्र संदिग्ध अवस्था में मिले.

तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 25 इंच लंबा तलवारनुमा फालिया मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. मौके से एक एक्टिवा वाहन भी जब्त किया है. इसी तरह एरोड्रम पुलिस ने बीजासन रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अन्नू यादव को पकड़ा. उसके कब्जे से खटकेदार धारदार चाकू मिला, जिसे जब्त किया. वहीं खजराना पुलिस ने स्टार चौराहा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे आम रास्ते से नमन पंवार (निवासी मेघदूत नगर, विजय नगर) को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसकी कमर से खटके से खुलने बंद होने वाला धारदार चाकू मिला. पुलिस ने चारों मामलों में कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पगारा डैम को सर्वसुविधायुक्त पर्यटन स्थल बनाने की मांग, जिला प्रशासन को सौंपा प्रस्ताव

Tue Jul 21 , 2026
मुरैना:जिले की जौरा विधानसभा स्थित पगारा डैम को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग उठी है। मुरार जनपद पंचायत के अध्यक्ष दिलराज किरार ने डैम का निरीक्षण कर इसे सर्वसुविधायुक्त पर्यटन स्थल बनाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। उनका कहना है कि आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित […]

You May Like