चौराहे पर सिग्नल की कमी बनी मुसीबत, जाम से लोग हो रहे परेशान

जबलपुर: बल्देवबाग चौराहे पर रोजाना लग रहे भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की अनुपस्थिति के चलते वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय जब कार्यालय, स्कूल और बाजारों का समय होता है, तब हालात और भी खराब हो जाते हैं। जाम की वजह से न केवल वाहन चालकों को दिक्कत होती है, बल्कि एम्बुलेंस और स्कूल बसें भी फंस जाती हैं।
बैठी रहती है ट्रैफिक पुलिस
गौरतलब है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात जरूर रहती है, लेकिन अधिकांश समय वे किनारे बैठी नजर आती हैं। जिसमें कुछ समय तो ट्रैफिक पुलिस यहां चालान काटने व्यस्त रहती है तो आधा समय वह यहां बैठकर गुजार देते हैं। बहुत ही कम समय में यह देखने को मिलता है कि ट्रैफिक पुलिस यातायात को संभालने में लगे हुए हैं।

Next Post

साइकिल से आफिस पहुंचे अफसर

Tue Aug 5 , 2025
रीवा:पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने का संदेश के साथ अफसर साइकिल से आफिस पहुंचे रीवा कमिश्नर कलेक्टर सहित नगर निगम आयुक्त भी साइकिल पर सवार होकर नगर निगम कार्यालय पहुचे Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन