गनियारी की सरकारी भूमि में तीसरे दिन एक मकान पर चला बुलडोजर 16 कब्जेधारियों को अल्टीमेटम

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित पीजी महाविद्यालय के लिए आरक्षित की गई भूमि में कब्जेधारियों पर आज तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही है। हल्का पटवारी उमेश नामदेव के मौजूदगी में एक मकान पर बुलडोजर चलाया गया।दरअसल गनियारी के शासकीय भूमि में पीजी महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है। जहां करीब तीन दर्जन लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिया।

हालांकि इन मकानों में बिजली भी पहुंच गई और अमृत जल योजना के तहत पानी भी पहुंचाने की योजना था। लेकिन संभागायुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमला अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई कर रहा है। आज तीसरे दिन भी एक मकान पर बुलडोजर चला है। 16 और कब्जेधारियों को मकान खाली कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Next Post

रादुविवि कर्मचारी संघ चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर:रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आगामी 25 मार्च को कर्मचारी संघ का चुनाव होने वाला है। बुधवार को नाम वापसी भी हुई, जिसमें 7 लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा था। इसके बाद बुधवार को चार लोगों ने नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति पूरी […]

You May Like