यूएई ने हिज़्बुल्लाह से संबंधों के चलते 16 व्यक्तियों और पांच संस्थाओं को आतंकवादी सूची में शामिल किया

अबू धाबी 13 मई (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने लेबनान स्थित हिज़्बुल्लाह समूह का समर्थन करने के लिए 16 व्यक्तियों एवं पांच संस्थाओं को अपनी आतंकवादी सूची में शामिल किया है।

अमीरात मीडिया ने यह जानकारी दी है।

वाम समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि यूएई सरकार ने संबंधित कानूनों और नियमों के अनुसार, आतंकवाद का समर्थन करने वाले व्यक्तियों और संगठनों की सूची में 16 व्यक्तियों और पाँच संस्थाओं को शामिल करने की मंजूरी दी है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह कदम आतंकवादी वित्तपोषण और संबंधित गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को बाधित करने और खत्म करने के यूएई के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

 

 

Next Post

आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल

Wed May 13 , 2026
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अप्रैल में ग्रामीण क्षेत्र में खुदरा महंगाई दर 3.74 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में यह 3.16 प्रतिशत थी। महंगाई के मोर्चे पर देश की आम जनता के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अप्रैल महीने में भारत में खुदरा […]

You May Like