सरकार जनता के द्वार जाकर उनके समस्याओं व सुझावों को जानेगी

इंदौर: केंद्रीय माल एवं सेवा कर, भोपाल जोन के तत्वाधान में एवं मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया. इसमें लघु एवं मध्यम उद्योग जगत से जुड़े संगठन, लघु उद्योग भारती के साथ उद्योग एवं व्यापार जगत के सभी प्रमुख संस्थान तथा सीए एवं कर सलाहकार संगठनों सहित लगभग 200 करदाताओं ने भाग लिया.

परिचर्चा में 22 सितंबर 2025 से किए गए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों (जीएसटी 2.0) के विषय में चर्चा तथा उद्योग एवं व्यापार जगत के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों तथा जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने कर सरलीकरण की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को संक्षेप में रखा तथा जीएसटी 2.0 को जीएसटी बचत महोत्सव कहा.

उन्होंने अपने इंदौर आने का उद्देश्य यह बताया कि अब सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेगी. उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी 2.0 में दिए गए सुझावों के साथ आगे भी सुधार किए जाएंगे. कार्यक्रम में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड दिल्ली के सदस्य सुरजीत भुजबल तथा सीएसटी भोपाल जोन के मुख्य आयुक्त संदीप पुरी की भी उपस्थिति रही.
सुझाव व प्रतिक्रियाएं दी
अपने उद्बोधन में सांसद शंकर लालवानी ने नई जीएसटी सुधारों को आम जनता और करदाताओं के लिए अत्यंत लाभदायक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की प्रशंसा की. कार्यक्रम के अंत में उद्योगों में व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों द्वारा जीएसटी 2.0 के बारे में अपने सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को ज्ञापन के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को दिया गया.

Next Post

बीएसएफ कैंपस में चंदन के पेड़ काटते पकड़ाया युवक

Tue Sep 30 , 2025
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित रेवती कैंपस में चोरी-छिपे चंदन के पेड़ काटने पहुंचे तीन लोगों में से एक को बीएसएफ जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना सुबह 3 से 4 बजे के […]

You May Like