इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित रेवती कैंपस में चोरी-छिपे चंदन के पेड़ काटने पहुंचे तीन लोगों में से एक को बीएसएफ जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच की है, ब्रेवो और चार्ली शूटिंग रेंज के बीच स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर के पीछे बंद पड़े रेवती कैंपस में तीन लोग चुपचाप चंदन के पेड़ काट रहे थे.
गश्त पर तैनात बीएसएफ जवान आरक्षक मंजीत सिंह और आरक्षक हिथोनो ए. जिमो ने उन्हें देखा और रोकने का प्रयास किया. इस दौरान तीनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से विक्रम परमार निवासी खोरिया पदमा, तहसील मेहतपुर, जिला उज्जैन को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम ईश्वर और राधेश्याम बताए, जो मौका देखकर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनके अन्य साथियों के बारे में पूचताछ शुरु की.
