एनएचएआई सदस्य द्वारा राजमार्ग योजनाओं का निरीक्षण

इंदौर. शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ने इंदौर इच्छापुर और उज्जैन गरोठ कारीडोर का दौरा किया. अधिकारियों को समय पर कम और निर्माणाशीन कार्यों पर सुरक्षा के कड़ाई से प्रबंध करने के निर्देश दिए.

एनएचएआई के सदस्य विपिनेश शर्मा ने प्रदेश की निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लगभग 140 किमी लंबे उज्जैन-गरोठ कॉरिडोर के तीनों पैकेज तथा इंदौर से खंडवा के बीच निर्माणाधीन 33.4 किमी लंबे तेजाजी नगर-बलवाड़ा सड़क का दौरा किया. शर्मा ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के स्तर पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही, कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों, पर्याप्त संसाधनों एवं नियमित निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया. शर्मा ने उज्जैन-गरोठ परियोजना के पूर्ण हो चुके दो पैकेजों का भी निरीक्षण किया. साथ ही हाईवे की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्राथमिकता से हटाने तथा हाईवे को अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह एक एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे है, इसलिए यातायात प्रबंधन एवं सड़क के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएं. उन्होंने हाईवे पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों से विभिन्न स्थानों पर की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए.

सुरक्षा मानकों का पालन कर कार्य करें

इंदौर से खंडवा के बीच निर्माणाधीन 33.4 किमी लंबे तेजाजी नगर-बलवाड़ा परियोजना के निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों एवं निर्माणाधीन टनल का जायजा लिया. उन्होंने टनल निर्माण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का पालन कर कार्य किया जाए.

Next Post

सुबह रिमझिम, शाम को झमाझम, एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. शनिवार को दिनभर में एक इंच से ज्यादा पानी बरस गया. इस प्रकार इस मौसम में बारिश का आंकड़ा 23 इंच पार हो गया है. पिछले चार दिनों में शहर में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई है, जो फसलों के लिए अमृत का काम करेगी.आज दोपहर से रात […]

You May Like