
जबलपुर। शहर में हुई चाकूबाजी में एसआई समेत पांच लोग घायल हो गए। यह वारदातें कोतवाली, माढ़ोताल, पनागर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र पटेल निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी उखरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिवधाम गली गणेश चौक के पास मुडिय़ा अपने एक साथी के साथ मिला और विवाद करने लगा। मुडिय़ा के साथी ने उसे पकड़ लिया और मुडिय़ा ने चाकू से वार कर उसके पेट में चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि मॉ रेवानगर माढ़ोताल निवासी आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू विश्वकर्मा 24 वर्ष पर बजरंग नगर में जय नामदेव ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। इसके अलावा गढ़ा थाने में अनुराग पाण्डे 31 वर्ष निवासी उन्नति नगर परसवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि वह सीमा रोड लाईंस ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा में मैनेजर के पद पर पदस्थ है।
उसके दोस्त अभिषेक सराफ का अभिषेक चक्रवर्ती के साथ पुराना विवाद चल रहा है उसी पुरानी रंजिश को लेकर अभिषेक चक्रवर्ती के दोस्त आकाश कोष्टा एवं हर्ष कोरी ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। बताया जाता है कि चाकूबाजी के दौरान एसआई संजय गुर्जर पहुचे थे उन्होंने बीच बचाव किया था इस दौरान उन्हें भी चाकू लग गया था जिसमें वे भी घायल हो गए। इसके अलावा पनागर थाने में विकास सोनी निवासी भगत सिंह वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीडी पीने न देने पर शनि पटेल ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
