पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने लगाई फांसी

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अरूण कुमार कमल 46 वर्ष निवासी हाथीताल गोरखपुर ने सूचना दी कि प्रकाश कोरी 50 वर्ष निवासी हाथीताल गोरखपुर का वॉल पेपर लगाने का काम करता है। प्रकाश की बेटी वंशिका अपने नाना भगवानदास के घर 90 क्वाटर में रहती थी। गुरूवार को प्रकाश की पत्नी प्रीति ने अपनी बहन नीतू को फोन कर बताया कि बुधवार रात 10 बजे प्रकाश शराब पीकर घर आये और बिना वजह झगडा करने के बाद एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दिये थे तो वह उसी कमरे में सो गयी थी। सुबह 8 बजे उठी एवं दरवाजे की जाली से देखा कि दूसरे कमरें में पति प्रकाश पंखे में फांसी पर लटके दिखे । सूचना मिलने पर वह पत्नी नीतू व अन्य लोगों के साथ साढू भाई प्रकाश के घर पहुंचा खिडक़ी की जाली निकालकर अंदर पहुंचे देखा कि प्रकाश कोरी पंखे मे चादर से फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

जमीनी विवाद में बेटे की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

Thu Oct 22 , 2026
रीवा,  चाकघाट थाना अन्तर्गत अमाव गांव में गुरूवार की शाम जमीनी विवाद में परिवार के ही लोगो ने मिलकर वकील बेटे की हत्या कर दी. जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचा गया है, जहा हालत गंभीर बनी हुई है. हत्या की वारदात को […]

You May Like