फैमिली सेमिनार एवं संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन 

जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में 18 अगस्त को जबलपुर मंडल में फैमिली सेमिनार एवं संरक्षा संगोष्ठी का सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट जबलपुर में आयोजन किया गया जिसमे मंडल के सभी मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, लोको पायलट शटिंग, सहायक लोको पायलट एवं समस्त रनिंग स्टाफ के परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. सागर कश्यप ने समस्त रनिंग स्टाफ को मानव मस्तिष्क के विकास एवं मानसिक तनाव दूर करने के उपाय बताएं, इसी के साथ ही संरक्षा विभाग के द्वारा संरक्षा संबंधी कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की भावना पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Next Post

रूस में एएन-24 यात्री विमान रनवे पर फिसला

Mon Aug 18 , 2025
मॉस्को, 18 अगस्त (वार्ता) रूस के पश्चिमी साइबेरिया के ट्यूमेन स्थित रोशचिनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय एएन-24 यात्री विमान रनवे से फिसल गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रूसी संघ की जांच समिति के अनुसार विमान में चालकदल के छह सदस्य […]

You May Like