जबलपुर:गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक के पास एक कार चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया जिसे बुलेट चालक टकराया गया और गिर गया जिससे उसे चोटें आ गई। पुलिस ने बताया कि विकास भागवत 35 वर्ष निवासी बीटी रोड़ गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट कंस्ट्रक्शन का काम करता है, बुलेट क्रमांक एमपी 20 एन के 9299 से गुलौआ चौक होते हुये गौतमजी की मढिय़ा मंदिर जा रहा था.
जैसे ही गुलौआ चौक के पहले सुकून स्वीट्स के सामने पहॅुचा तभी वहीं रोड़ पर खड़ी स्कोडा कार क्रक्रमांक एमपी 20 सीबी 4734 के चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोला जिससे वह कार से टकराकर गाड़ी सहित रोड़ पर गिर गया जिससे उसके वायें हाथ में चोट आयी है उसकी बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
