ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी को तैयार इंदौर, व्यवस्थाएं पूरी

इंदौर:इंदौर में 9 से 13 जून तक होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुरक्षा, आवास, यातायात, स्वच्छता, चिकित्सा और अतिथि सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करते हुए प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं. सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि अनुसंधान, सतत कृषि विकास, आधुनिक तकनीक और किसानों की आय वृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. आयोजन में तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ संवाद और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी होंगे.

Next Post

अस्सी प्रतिशत कैंसर से बचा जा सकता हैः विशेषज्ञ

Mon Jun 8 , 2026
शिलांग, (वार्ता) कैंसर के लगभग 70 से 80 प्रतिशत मामले ऐसी वजहों से होते हैं जिन्हें रोका जा सकता है, इसलिए मेघालय में इस बीमारी के बढ़ते मामलों से असरदार ढंग से निपटने के लिए शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) बहुत ज़रूरी है। यह बात चिकित्सा विशेषज्ञों ने कही है। शिलांग मेडिकल […]

You May Like