एमटीएच चौराहे पर लगा लंबा जाम

इंदौर. शहर के प्रमुख मार्ग एमटीएच चौराहे पर शनिवार दोपहर को लंबा जाम लग गया, जिससे आसपास से गुजर रहे वाहन आपस में फंसकर गुत्थमगुत्था हो गए. जाम के कारण राजबाड़ा, शास्त्री ब्रिज, कोठारी मार्केट और रानीपुरा की ओर जाने वाले रास्तों पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के दौरान करीब 500 मीटर दूरी पर पूर्वी यातायात थाना मौजूद है, बावजूद इसके मौके पर कोई पुलिस जवान नहीं पहुंचता. इसके चलते आसपास के लोगों को ट्रैफिक सुचारू करने के लिए खुद ही प्रयास करना पड़ा. नतीजतन लगभग एक घंटे बाद वाहन चालकों को राहत मिली. क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि थाना इतना करीब होने के बावजूद कोई जवान नियमित रूप से यहां नहीं आता, जिससे व्यापारियों में नाराजगी फैल रही है. त्यौहारों के दौरान इस मार्ग पर रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है, लेकिन यातायात अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं देते. इसका असर केवल व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों पर भी पड़ता है, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचने में मुश्किल होती है.

सड़क किनारे रखते हैं सामान

वहीं यातायात सूत्रों का कहना है कि इस मार्ग पर व्यापारी अक्सर सड़क के दोनों किनारों पर सामान रखकर व्यापार करते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है. जब भी विभाग कार्रवाई करता है, तो व्यापारी उसका विरोध करते हैं. यही कारण है कि इलाके में बार-बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है.

Next Post

6 करोड़ से बने मालवा मिल ब्रिज की 36 घंटे में ही खुल गई पोल

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. शहर का नया मालवा मिल ब्रिज, जिसे शुक्रवार को 6करोड़ रुपए की लागत से लोकार्पित किया था, मात्र 36 घंटे बाद ही पहली बारिश में जलमग्न हो गया और पुल की पोल खुलने से उसकी इंजीनियरिंग पर गंभीर सवाल उठ खड़े किए हैं. वहीं यह भी साबित हो गया […]

You May Like