आंध्र प्रदेश: ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी, तीन किशोरों की मौत

पार्वतीपुरम, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले के कोमारदा गाँव में आज एक दुखद सड़क दुर्घटना में, दो भाईयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुयी जब उनके स्कूटर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो इंटरमीडिएट और एक पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।

जब वे कॉलेज से स्कूटर पर घर जा रहे थे तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे चिगुरु कार्तिक (18), उदय किरण (17) और जगन (16) की मौत हो गई। तीनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना कोमारदा पुलिस स्टेशन के पास हुई। मृतक उदय किरण और कार्तिक भाई थे।

उदय किरण पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था, जबकि कार्तिक और जगन इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक लड़के कोमारदा मंडल के कुरीसेला गाँव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया।

 

Next Post

9.98 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया आरयूबी, दरा नाल में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Tue Aug 5 , 2025
कोटा, (वार्ता) केंद्र सरकार ने कंवलपुरा और दरा रेलवे स्टेशनों के बीच आर्च ब्रिज संख्या 148 के पास नया रेलवे अंडरपास (आरयूबी) बनाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से केंद्र सरकार की इस स्वीकृति से अब कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर […]

You May Like