गरीबों, वंचितों के सुरक्षा कवच संविधान पर नहीं होने देंगे आक्रमण : राहुल

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि हमारा संविधान गरीबों एवं वंचितों का सुरक्षा कवच तथा देश के हर नागरिक की आवाज है और इस पर किसी तरह का हमला नहीं होने दिया जाएगा।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।”

उन्होंने कहा “संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है। जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं। आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा। आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद, जय संविधान।”

Next Post

संविधान के मार्गदर्शन में देश ने तय की है सामाजिक, आर्थिक विकास की यात्रा : बिरला

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे जीवंत और सफल संविधान है और इसके मार्गदर्शन में देश ने सुशासन, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में परिवर्तनकारी यात्रा तय की है। श्री बिरला ने बुधवार को ‘संविधान दिवस’पर यहां संसद […]

You May Like