बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे लाखों 

 

जालसाज पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

 

जबलपुर। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने युवाओं को लाखों की चपत लगाई। रांझी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि अजय रैकवार 27 वर्ष निवासी बडा पत्थर भैरोनगर गढ़ा ने लिखित शिकायत की कि उसके परिचित के सचिन कुशवाहा निवासी पनागर के जरिये उसकी मुलाकात अंकित रजक निवासी पुराना शोभापुर पनेहरा पेट्रोल पम्प के बाजू से गली में रांझी से हुयी थीं अंकित रजक ने उसे बताया कि उसने बहुत से व्यक्तियों की नौकरी लगवाई है तुम्हारा थोड़ा पैसा खर्च होगा लेकिन अच्छी नौकरी लग जायेगी इसके बाद अंकित रजक को एक लाख 30 हजार रूपये नगद दिए इसके बाद 40 हजार रूपये नगद दिये एवं फिर अंकित रजक के मांगने पर उसने अंकित रजक के नम्बर पर फोन पे, गूगल पे के माध्यम से अलग अलग तारीख को कुल 1 लाख 61 हजार 312 रूपये एवं कुल राशि 3 लाख 31 हजार 312 रूपये अंकित रजक को दिया है लेकिन अंकित रजक ने अभी तक न तो उसको नौकरी दिला रहा है और न ही उसके पैसे वापस कर रहा है उसने अंकित रजक से कई बार पैसे मांगे तो पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। इस प्रकार अंकित रजक ने नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके साथ 3 लाख 31 हजार 312 रूपये की धोखाधड़ी की है। अंकित रजक ने उसके अलावा उसके परिचित के अंकित सोनी के साथ भी नौकरी दिलवाने के नाम पर कुल 2 लाख 20 हजार रूपये की ठगी की है एवं अन्य भी कई लोगों के साथ ठगी कर धोखाधड़ी कर चुका है।

Next Post

बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी की घटना में एक कांग्रेसी का नाम अवश्य आता है- यादव

Sat Jan 11 , 2025
बड़वानी, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी की घटनाओं के पीछे एक कांग्रेसी का नाम अवश्य आता है। डॉ यादव ने आज जिले के सेंधवा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं एवं करोड़ों के विकास […]

You May Like

मनोरंजन