पत्नी को पीटा, साले को धमकाया, घर में लगाई आग

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत गेट नंबर चार में पति ने ससुराल पहुंचकर उपद्रव मचाया। पत्नी को पीटा, साले को धमकाया और घर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, हालांकि परिवार ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरेापित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दुुर्गेश चौहान निवासी गेट नंबर चार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2011 में अजय सिंह चौहान के साथ हुई है, जिसके साथ वह गोहलपुर में रहती थी।

उसी दौरान 2 जुलाई 2024 को उसने दूसरी शादी गौरी कुशवाहा से कर ली थी। बाद में विवाद हो जाने से उसको छोड दिया था और दोनों पति को छोडक़र अपने बच्चों के साथ माता पिता के घर आकर रहने लगी थी। बीती रात दस बजेे आँगन में खडी थी, तभी पति गौरी कुशवाह आया और कहने लगा साथ चलो तो उसने उसके साथ जाने से मना कर दिया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। भाई राजेन्द्र चौकसे आये जिन्होंने गौरी को समझाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और चला गया। रात्रि दो बजे पति गौरी कुशवाह बाटल में पेट्रोल लेकर आया और गेट खोलने लगा लेकिन गेट में ताला लगा होने से गुस्से में पेट्रोल गेट के अंदर फेंक दिया और आग लगा दिया। जिसे पानी डालकर बुझाया।

Next Post

जर्मन विदेश मंत्री वाडेफुल बेंगलुरु पहुंचे, भारत को वैश्विक शक्ति बताते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

Tue Sep 2 , 2025
बेंगलुरु, 02 सितंबर 2025: जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान्स वाडेफुल दो दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। अपने आगमन पर, वाडेफुल ने भारत को एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बताया और वैश्विक मंच […]

You May Like