चना गरम, अरहर दाल नरम

नई दिल्ली 10 मई (वार्ता) स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में चना में तेजी रही जबकि अरहर दाल में नरमी को छोड़कर खाद्य तेल समेत शेष सभी जिंसों में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रूख देखा गया। इस दौरान चना और चना दाल 100-100 रुपये प्रति क्विंटल उबल गयी जबकि अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5950-6050, दाल चना 6950-7050, मसूर काली 7550-7650, मूंग दाल 9650-9750, उड़द दाल 9150-9250, अरहर दाल 8300-8400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3550-3650 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15751 रुपये, मूंगफली तेल 18314 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 14725 रुपये, पाम ऑयल 13919 रुपये और वनस्पति तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या

Sat May 10 , 2025
जबलपुर। शास्त्री नगर के पास मैन राइजिंग लाइन के लीकेज को सुधारने के बाद नगर निगम व्दारा जलापूर्ति बहाल की गई। लेकिन रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत सिंगरहा मोहल्ला, काजी मोहल्ला, छुई खदान, सूपाताल रामायण मंदिर के पीछे, पचमठा मंदिर के पीछे रहने वाली जनता को पानी नहीं मिलने से हाहाकार […]

You May Like