
जबलपुर। शास्त्री नगर के पास मैन राइजिंग लाइन के लीकेज को सुधारने के बाद नगर निगम व्दारा जलापूर्ति बहाल की गई। लेकिन रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत सिंगरहा मोहल्ला, काजी मोहल्ला, छुई खदान, सूपाताल रामायण मंदिर के पीछे, पचमठा मंदिर के पीछे रहने वाली जनता को पानी नहीं मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्रीय पार्षद व्दारा टेंकर के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति के प्रयास भी विफल हो गये हालत यह है कि पार्षद की तक सुनवाई नहीं हो रही है। हालत यह है कि लोग काम धंधा छोड़ कर साईकिल पर डब्बे टांगकर पानी की तलाश में घूमते नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय प्रवीण सिंगरहा, अजीत सिंगरहा, रोशनी ठाकुर, जवाहर कादरी , वशीम खान, शिव नामदेव, शेखर सोनी आदि ने कमिश्नर प्रीति यादव से राहत की मांग की है।
