जंगल से बरामद हुआ चोरी गया ट्रक

जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र से ट्रक चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही मझौली के जंगल से चोरी गए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को श्रीमती गंगोत्री सिंह 55 वर्ष निवासी पाण्डू नगर थाना कोतवाली जिला शहडोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने वर्ष 2017 में टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक एम 20 एच बी 6843 खरीदा था जिसका उपयोग माल परिवहन में करती है उक्त ट्रक केा जबलपुर के पास सेमरा गांव का ड्रायवर प्रहलाद श्रीपाल चलाता है।

जोधपुर पेट्रोल पम्प के पास से ट्रक चोरी हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जिसके आधार पर मिले फुटेज के आधार पर  ट्रक को मझोली के जंगल से बरामद करते हुये पतासाजी करते हुये पास ही ढाबे से संदेही शिवा तिवारी 25 वर्ष निवासी पाटन अस्पताल के पास थाना पाटन हाल निवासी आईटीआई के पास चुंंगी नाका माढेाताल को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर शिवा तिवारी ने ट्रक चुराना स्वीकार किया। आरोपी को प्रकरण मेंं विधिवत गिरफ्तार किया गया

Next Post

नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराने पैदल पैट्रोलिंग करें

Sun Feb 16 , 2025
एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक जबलपुर: थानों में रिपोर्ट करने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें, थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता को सुने एवं त्वरित निर्णय लेते हुये विधि सम्मत कार्यवाही करें।  शाम के समय थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर बाजार व्यवस्था बनाते हुये, […]

You May Like