सतना:अवैध नशीली कफ सिरप परिवहन करने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में अमरपाटन पुलिस ने सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह परस्ते और उनके दल ने मुखबिर सूचना के आधार पर आई टी आई अमरपाटन के पास से आरोपी रोजी खान के कब्जे से 120 शीशी ओरेक्स कंपनी की अवैध नशीली कफ सिरप जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. व ड्रग कंट्रोल एक्ट की विभिन्न धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर , आरोपी रोजी खान को . को न्यायालय पेश किया गया था।
जिसे न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया था। प्रकरण का अन्य आरोपी नारायण सिंह बघेल पिता अनिल सिंह बघेल उम्र 23 वर्ष नि. रामपुर मुडवार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था,जिसे अमरपाटन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय सिंह परस्ते थाना प्रभारी अमरपाटन ,सउनि हरीलाल वर्मा , प्र.आर. 103 रवि सिहं , आर. 312 संतोष राय की सराहनीय भूमिका रही.
