राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में ख्याति सोनी ने बढ़ाया जिले का मान

सारनी। चौथा स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास,पीएम श्री पाथाखेड़ा की प्रतिभाशाली छात्रा ख्याति सोनी ने राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार 22 एवं 23 मार्च 2026 को ग्वालियर में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

संस्था की प्राचार्य अमीता रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पांचवीं की छात्रा ख्याति सोनी ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल संस्था बल्कि पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है।इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती लता घोरसे के साथ-साथ छात्रा के माता-पिता श्रीमती दीपमाला सोनी एवं अजय सोनी को भी बधाई दी गई, जिनके सहयोग और प्रेरणा ने ख्याति को इस मुकाम तक पहुंचाया।

ग्वालियर में राज्य स्तर पर तथा बैतूल में जिला स्तर पर सम्मानित होने के बाद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने ख्याति को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Next Post

इंदौर में कक्षा 5वीं व 8वीं के शानदार परिणाम

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में किंग फ्लावर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 8वीं का परिणाम 100 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का 98 प्रतिशत रहा। वहीं 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी […]

You May Like