देव श्री जागेश्वरनाथ लोक का भूमिपूजन कल होगा

दमोह: देव श्री जागेश्वरनाथ लोक का भूमिपूजन 9 मई को अपराहृ 03 बजे रूद्र मैदान बांदकपुर में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अध्यक्षता विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया करेंगे।

इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक हटा उमा देवी खटीक, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

Next Post

गोंडवाना एक्सप्रेस की बोगी में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

Thu May 8 , 2025
दमोह: गुरुवार सुबह जीआरपी पुलिस दमोह को सूचना मिली कि गोंडवाना एक्सप्रेस 22182 निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली ट्रेन की एक बोगी में अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जहां मौके पर जीआरपी से एएसआई महेश कोरी, प्रधान आरक्षक कैलाश कुमार रघुवंशी और भी पुलिस बल ने पहुंचकर देखा […]

You May Like