दमोह: गुरुवार सुबह जीआरपी पुलिस दमोह को सूचना मिली कि गोंडवाना एक्सप्रेस 22182 निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली ट्रेन की एक बोगी में अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जहां मौके पर जीआरपी से एएसआई महेश कोरी, प्रधान आरक्षक कैलाश कुमार रघुवंशी और भी पुलिस बल ने पहुंचकर देखा और डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया.
जहां अज्ञात व्यक्ति मृत पाए जाने पर मृत व्यक्ति की तलाश ली गई, जहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिलने पर परिजनों को सूचित किया. जहां परिजनों में शंकर अहिरवार ने बताया कि गेंदाराम पिता भद्दी अहिरवार उम्र 60 वर्ष पंचायत के पास बिलतरा, समनापुर थाना तारादेही निवासी मेरे परिजन है. जहां जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है.
