अपने ही दल के खिलाफ भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा, नगर परिषद अध्यक्ष के विरूद्ध धरने पर बैठा

ग्वालियर। जिले में एक भाजपाई पार्षद अपने ही दल के नगर परिषद अध्यक्ष खिलाफ धरने पर बैठ गया. अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्षद ने कस्बे में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि नगर में बिना मंजूरी के निर्माण कार्य जारी है, लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है.

भितरवार में भाजपा पार्षद का आरोप है कि बिना मंजूरी नगर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ दोनों चुप है. दिलचस्प बात यह है कि अतिक्रमण के खिलाफ धरने पर बैठा पार्षद भी भाजपाई है और नगर परिषद अध्यक्ष भी भाजपाई है.

अपनी ही पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा पार्षद का आरोप है कि कस्बे में जमकर अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन अध्यक्ष और सीएमओ कोई सुन नहीं कर रहा है. नगर परिषद के वार्ड पांच से भाजपा पार्षद जितेंद्र परिहार नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ परिषद भवन के बाहर धरना दे रहा है. पार्षद का कहना है कि अध्यक्ष अग्रवाल अपने सजातीय लोगों से अतिक्रमण करवा रहे हैं और बिना मंजूरी के निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बावजूद सीएमओ कुछ सुनने क़ो तैयार नहीं है.

Next Post

वन विभाग की टीम पर हमला, लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण

Tue Sep 16 , 2025
शिवपुरी। करैरा तहसील के सिंगधौआ गांव में वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। डिप्टी रेंजर कुलदीप गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम करैरा रेंज की वीरपुर बीट में पहुंची। टीम वनभूमि पर हो रहे पीएम आवास निर्माण को रोकने गई थी। वन विभाग […]

You May Like