किन्नर समाज ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला, माफी नहीं तो कानूनी कार्रवाई

ग्वालियर:कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा संघ में जाने वालों के लिए हिजड़ा शब्द का इस्तेमाल करने के बाद किन्नर समाज का गुस्सा भी फूट पड़ा है। बयान वायरल होने के बाद ग्वालियर में किन्नर समाज ने हिजड़ा कहने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बयान के बाद सियासी बवाल मचने के बाद किन्नर समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि विधायक साहब सिंह गुर्जर ने यदि अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि साहब सिंह ने अशोकनगर के आंदोलन में न आने वाले अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के जेंडर को भी संदेह के घेरे में ला दिया है।

Next Post

धमकी भरी पोस्ट पर भड़के हिंदू संगठन, थाने में की शिकायत

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर: शहर में मोहर्रम मेले और मंदिर में हुई महाआरती के बीच सोशल मीडिया पर आई एक धमकी भरी पोस्ट से माहौल गरमा गया. कथित रूप से इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट में हिन्दूवादी कार्यकर्ता सुमित हार्डिया को ‘गर्दन काटने’ की धमकी दी गई, जिससे आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने […]

You May Like