निशातपुरा में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

भोपाल। निशातपुरा इलाके में सड़क पर चलती बाइक के फिसलने से हादसे का शिकार युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक की घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक साहिल मालवीय नवजीवन कालोनी में रहता था. साहिल एक डेयरी पर काम करता था. शनिवार को सुबह वह अपने घर से बाइक लेकर निकला था. स्थानीय मंड़ी में वह सब्जी लेने के लिए जा रहा था. इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गई. हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया. मौजूदा लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कार लूट का मामला निकला संदिग्ध, केस दर्ज कराने के बाद आरोपियों के साथ ही रेस्टोरेंट में खाना खाता दिखा फरियादी

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में एक कार लूट के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस युवक ने कार लूट का केस दर्ज कराया था. वह भी खुद कुछ घंटे बाद अपने आरोपी साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में देखा गया. इसके साथ ही पुलिस को फरियादी […]

You May Like