अब जन्म के 24 घंटे के अंदर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

छिंदवाड़ा। जिला चिकित्सालय में अब नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 24 घंटे के भीतर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार प्रारंभ की गई है, जिससे हितग्राहियों को त्वरित लाभ मिल सके। सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में जन्म पंजीयन के लिए पृथक काउंटर शुरू किया गया है। इस काउंटर के माध्यम से नवजात शिशु का जन्म पंजीयन कर जन्म के 24 घंटे के अंदर ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर हितग्राही को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने में विलंब होने के कारण हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे प्रसूताओं को उनके शिशु का जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र मिल सके। इस सुविधा के प्रारंभ होने से हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी और अनावश्यक विलंब एवं परेशानी से राहत मिलेगी।

Next Post

र्कांग्रेस जिला समन्वयक समिति की बैठक में दिखी एकजुटता

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर। संगठन को मजबूती देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कांग्रेस जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव एवं […]

You May Like