दीपावली की रात बच्ची समेत 20 से अधिक लोग झुलसे, मेडिकल कॉलेज में मची रही अफरा-तफरी

ललितपुर। दीपावली की रात जिले में आतिशबाजी के दौरान कई दर्दनाक हादसे सामने आए। रविवार रात पटाखे जलाते समय एक बच्ची समेत 20 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए। रात करीब आठ बजे से एक बजे के बीच झुलसे लोगों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अचानक बड़ी संख्या में झुलसे लोगों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आतिशबाजी के दौरान एक गंभीर हादसा जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में हुआ।

यहां निवासी 25 वर्षीय नसीम मुंह में पेट्रोल भरकर फूंक मारते हुए आग जलाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आग की लपटें उसके चेहरे तक पहुंच गईं, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। दीपावली की रात पटाखों से झुलसकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे लोगों में सिवनी खुर्द निवासी गौरव पुत्र सुखनंदन, तुवन मंदिर के पास निवासी अभय पुत्र रामचरण, कस्बा बांसी निवासी सपना पुत्री सूरज, घुसयाना निवासी रिंकू पुत्र सीताराम, चौकाबाग निवासी सत्येंद्र पुत्र भगत सिंह, रैदासपुरा रोहित पुत्र संतोष, रामनगर निवासी देवकी पुत्र दिनेश, सदनशाह निवासी शहवाज पुत्र जाकिर, कचहरी रोड निवासी गौरव पुत्र मगन, पटसेमरा निवासी भोले पुत्र हरिशंकर, ललितपुर निवासी दीपेंद्र पुत्र रामसिंह, रावतयाना निवासी अभिषेक पुत्र धीरज, सिलगन निवासी पहलवान सिंह पुत्र बाबूलाल, बरौदा डांग निवासी विजय सिंह पुत्र महावीर व लोकेश पुत्र गोपी, नई बस्ती निवासी हर्ष पुत्र भजन कटरा बाजार निवासी तथा हर्ष पुत्र रूपकिशोर सहित अन्य घायल शामिल हैं।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया। घायलों में कई बच्चे और युवा भी शामिल हैं। लगातार सामने आए हादसों ने आतिशबाजी के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें, खुले स्थान पर पटाखे जलाएं और पेट्रोल, डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Next Post

दीपावली के दौरान बच्चों में आतिशबाजी को लेकर भारी हर्षोल्लास

Mon Nov 9 , 2026
सीधी। दीपों के महापर्व दिवाली पर पूरा सीधी शहर रोशनी से नहा उठा और हर घर में उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से धन की देवी महालक्ष्मी का आह्वान किया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान बच्चों में […]

You May Like