जबलपुर: प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त, जबलपुर संभाग को ज्ञापन सौंपा। संघ ने संभागीय पेंशन कार्यालय, जबलपुर द्वारा विगत आठ माह से शासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों के वेतन निर्धारण और पेंशन पुनरीक्षण में उदासीनता और लापरवाही की कड़ी निंदा की।
प्रो. शुक्ल ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्देशित लाभों को तत्काल प्रभाव से प्रदान करने के बावजूद पेंशन कार्यालय कार्यवाही में धीमा पड़ रहा है। यदि मार्च 2026 तक मामले का समाधान नहीं होता है, तो संघ अवमानना प्रकरण दर्ज करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. माला प्यासी, डॉ. प्रभा पुरवार और डॉ. सुमनलता पुरोहित भी उपस्थित रहे।
