आदिवासी महिलाओं का ऐलान: खून से लिखेंगी पीएम को पत्र

छतरपुर। बिजावर क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी, किसान और महिलाएं अब आंदोलन को तेज करने की तैयारी में हैं। शहीद दिवस के मौके पर प्रभावित महिलाओं ने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखने और सांकेतिक फांसी देने जैसे उग्र विरोध का ऐलान किया है।

जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने बीती शाम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे, ग्राम सभा, दस्तावेजों की जांच और पुनर्वास से जुड़े वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।

प्रभावितों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा लगातार दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, शहीद दिवस पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा सकती है।

 

Next Post

तेज रफ्तार बाइक पिलर से टकराई, युवक की मौत

Tue Mar 24 , 2026
सतना: मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई, जिससे युवक को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की […]

You May Like