भगोरिया लोकोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने भगोरिया लोकपर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगोरिया केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों में फाग पर्व के रूप में प्रसिद्ध भगोरिया लोकोत्सव को राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इससे आदिवासी संस्कृति को व्यापक पहचान मिलेगी और देशभर में इस उत्सव की विशिष्टता उजागर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया का उत्सव सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है। सरकार जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती है।

Next Post

AI समिट प्रदर्शन मामला: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, अब तक आठ गिरफ्तार

Tue Feb 24 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए अर्धनग्न (शर्टलेस) प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है। पुलिस ने चिब […]

You May Like