हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पटेल पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

भोपाल। कोलार पुलिस ने 25 जनवरी को रीवा रहवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलदीप पटेल पर जान लेवा हमला करने वाले दो हमलावरों गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल रहे अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बदमाशों को एक को भी जब्त किया है.

जानकारी के मुताबिक डीसीपी जोन 4 मयूर खंडेलवाल की सख्ती के बाद कोलार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों की गिरफ्तारी की है. बता दें कि 25 जनवरी को स्कार्पियो और बुलेरो गाड़ी में सवार होकर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने जेल से जमानत पर बाहर आये हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलदीप पटेल पर जानलेवा हमला किया था. हमलावरों ने कुलदीप पर दिन दहाड़े स़़डक पर उसकी कार से बाहर खींच कर निकाला और अपने पास रखे हथियारों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. कुलदीप पटेल इस हमले से बुरी तरह से घायल हो गया है. उसका इलाज एक निजी अस्पतला में जारी है. कोलार पुलिस मामले की जांच करते हुए जल्द ही पूरे मामले का भी खुलासा करेगी. कुलदीप पटेल पर करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. गिरफ्त में आए बदमाशों से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Next Post

'धर्म को धारण करने वाला ही सिद्धचक्र में प्रवेश करता है '- मुनि श्री प्रमाणसागर

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर। ‘भगवान की पूजा करोगे तो पुण्य बंधेगा,और अपने स्वरूप को जानोगे तो जीवन पुण्य बनेगा, उपरोक्त उद्गार भावनायोग प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिवस व्यक्त किये । प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी एवं सुवोध कामरेड ने बताया मुनि श्री ने प्रात: जैन […]

You May Like