ग्वालियर:कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा इन निर्माण कार्यों को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त सिटी प्लानर के सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित अवैध कॉलोनियों पर एक्शन लिया गया। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पिपरौली में सरकारी भूमि पर श्याम विहार कॉलोनी में संतोष कुशवाह, महेश कुशवाह, मोहर सिंह कुशवाह, रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह, जीतू कुशवाह, उजागर सिंह पुत्र रामसिंह द्वारा सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।
