ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल

श्योपुर:बड़ौदा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बिच गांबड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय धीरज केवट, पुत्र जगदीश केवट, निवासी ग्राम रुंडी के रूप में हुई है। हादसे में 22 वर्षीय जोधराम, निवासी मंडी बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक ट्रैक्टर से अपने गांव रुंडी जा रहे थे। घटना की सूचना पर बड़ौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। धीरज केवट की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जोधराम को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।

Next Post

मां की दुआ, बहन का संघर्ष और 7 साल की कैद अब खत्म हुआ इंतजार

Tue Feb 3 , 2026
बालाघाट: कभी-कभी ज़िंदगी इंसान से सब कुछ छीन लेती है घर, पहचान, अपनों की आवाज़ और यहां तक कि वतन की मिट्टी भी। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी निवासी प्रसन्नजीत रंगारी की कहानी कुछ ऐसी ही दर्दनाक लेकिन उम्मीद से भरी है, जिसने बीते सात वर्षों तक पाकिस्तान की […]

You May Like