प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा पिकअप वाहन पलटा, एक मृत

शहडोल: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा एक पिकअप वाहन शुक्रवार सुबह बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से किशोर मुकेश कोल (16) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे और सिंहपुर के बोडरी गांव से अमरकंटक प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे।

घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के मुड़कटिया नाला के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। वाहन के बेकाबू होकर पलटने के बाद उसमें सवार लोगों ने स्वयं ही पलटे हुए पिकअप को सीधा करने का प्रयास किया ताकि दबे हुए किशोर को निकाला जा सके। हालांकि, जब तक मुकेश को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

बच्चों की मौत के मामले में दोषियों को बचा रही है सरकार: नायक

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि इंदौर अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में लापरवाह अधिकारियों को बचाने का काम मप्र की मोहन सरकार ने किया है। नायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई […]

You May Like