

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन की मीडिया व्यवस्था को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने 44 प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कम्युनिकेशन प्रमुख अभय तिवारी द्वारा पत्र जारी किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की सहमति से की गई है।
जिला मीडिया प्रभारी अपने-अपने जिलों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी बातों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करेंगे। साथ ही संगठन की मीडिया गतिविधियों का समन्वय, क्रियान्वयन और नियंत्रण भी उनके जिम्मे रहेगा।पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नियुक्त प्रवक्ता निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह कदम जिला स्तर पर कांग्रेस की मीडिया टीम को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाएगा।प्रवक्ता और उनके प्रभार के जिले इस प्रकार हैं।
