खड़गे और राहुल गांधी का भोपाल आगमन, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अशरफ अली भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर भोपाल पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर उनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अगवानी की।

दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही और जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, खड़गे और राहुल गांधी भोपाल प्रवास के दौरान किसान, संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि दोनों नेता प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। उनके दौरे को मध्यप्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी राज्य में संगठन को मजबूती देने और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी की आगामी रणनीति को धार मिलेगी। राजधानी में सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Next Post

कांग्रेस की किसान महाचौपाल: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम स्थल पहुंचे

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये हैं। उनके आगमन के साथ ही सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोनों नेताओं […]

You May Like