रामकली गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, श्रमिकों को बांटे कंबल

सलामतपुर: रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने हलाली डैम स्थित रामकली गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के रख-रखाव, चारा, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा द्वारा गौशाला में कार्यरत श्रमिकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी, सांची नायब तहसीलदार, सलामतपुर चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित गौशाला संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इन्हें और बेहतर बनाए रखने की बात कही।

Next Post

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता

Sun Dec 28 , 2025
चंदला: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर छात्रों की ओर से असुविधा की बात सामने आ रही है। संस्थान के बाथरूम एवं अन्य उपयोगी स्थानों पर नियमित सफाई न होने से दुर्गंध की स्थिति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ […]

You May Like

मनोरंजन