
पांढुरना, खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशो के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है गुरुवार को विभाग द्वारा
ग्राम बड़चिचोली के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते बिना पंजीयन नंबर अंकित एक महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर कार्यवाही की गई ।
खनिज विभाग द्वारा खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत उक्त वाहन को खनिज रेत सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस चौकी बड़चिचोली परिसर में शासकीय अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
वाहन द्वारा खनिज का अवैध परिवहन किए जाने के संबंध में खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष निर्णयन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
उक्त कार्रवाई के दौरान खनि अधिकारी सुश्री यामिनी उईके, सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे तथा खनिज विभाग का संयुक्त अमला उपस्थित रहा।
