मिठाई बनाने वाले कारखानों में पहुंची जांच टीम

छिंदवाड़ा. दीपावली त्यौहार पर आमजन को बिना मिलावट वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो ऐसा सुनिश्चित करने के लिये नायाब तहसीलदार, आपूर्ति अधिकारी, नाप तौल अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त दल का गठन सभी तहसीलों के लिये किया गया था इसी आदेश के पालन में आज मलय वाजपेयी नायब तहसीलदार छिंदवाडा शहर, राधवेन्द्र सिंह लिल्होरे, आपूर्ति अधिकारी, शैलेन्द्र सिंह नापतौल अधिकारी एवं गोपेश मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान लहगडुआ इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में स्थित रंगजी स्वीटस के मिठाई बनाने वाले कारखाने, अमित स्वीटस के मिठाई बनाने वाले कारखाने का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं सुनिश्चित किया गया कि त्यौहार पर शुद्व मिठाईयॉ आदि जनमानस को उपलब्ध हो साथ ही शॉपिंग जोन नरसिंहपुर रोड का भी निरीक्षण किया गया इस मौके पर मिठाई के कुल 14 नमूनों सहित कुल 17 नमूने जप्त किये गये। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा दमुआ जुन्नारदेव क्षेत्र में पाल होटल, बजरंग होटल, शिव होटल, शिव बेकरी एण्ड डेली नीडस, से मलाई पेडा, नमकीन, जलेबी, बूंदी के लडडू, मगज लडडू, एवं मदर डेरी मिल्क के नमूना संग्रहण किया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा चौरई क्षेत्र से राजस्थान स्वीटस, जैन स्वीटस, वैशाली राजपुरोहित, एलपी डील, लक्ष्मी डिर्पाटमेंट, का निरीक्षण कर वनस्पति एवं मिल्क मेड के नमूनें संग्रहण किये गये। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा रामाकोना सौंसर क्षेत्र में बालाजी मिष्ठान भंडार, कन्हान रेस्टारेंट निरीक्षण किया गया एवं सौंसर से बीकानेर स्वीटस से नमूनें संग्रहण किये गये।

Next Post

दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

Wed Nov 4 , 2026
मोहाली, 04 नवंबर (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंद कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। यह सातवीं बार जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। आज यहां खेले गये मुकाबले में […]

You May Like