बाथरूम में गिरने से ड्राइवर की मौत

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बाथरूम में गिरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई। अचेत अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मनोज पिता बाबूलाल (40), निवासी मालवा मिल के रूप में हुई है।

वह पेशे से ड्राइवर था। बताया गया है कि वह किसी काम से भंवरकुआं क्षेत्र में आया था। इसी दौरान बाथरूम का उपयोग करते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।भंवरकुआं थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

जेल प्रहरी को जूते में बीड़ी का बंडल ले जाते रंगे हाथ पकड़ा, निलंबित

Wed Jul 8 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच जेल प्रहरी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जेल प्रहरी को जूते में बीड़ी का बंडल ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया।जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल प्रहरी प्रबल प्रताप सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित […]

You May Like