प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ने सीपी कॉलोनी में किया सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने वार्ड 25 के लाल साहब का बगीचा, सीपी कॉलोनी मुरार में सीसी रोड का भूमिपूजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीसी रोड भूमिपूजन इस क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्षद संजू परमार के विशेष योगदान से क्षेत्र के लोगों को सड़क की सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि भूमिपूजन न केवल क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करेगा, बल्कि यहां के लोगों के लिए एक सुविधाजनक और सुरक्षित यातायात व्यवस्था भी स्थापित करेगा। इस प्रकार के विकास कार्य पार्टी और सरकार के समर्पण को दर्शाते हैं, जो हमेशा जनता के भले के लिए काम करती है। इस अवसर पर राजेश चौहान, चच्चू परमार, केके पचौरी, कुशलपाल भदौरिया, सौरभ सिकरवार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

नशा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करूंगी खुशबू आदिवासी

Wed Feb 5 , 2025
*एमएलबी कॉलेज में जन जागरण कार्यशाला का आयोजन* ग्वालियर। एमएलबी कॉलेज में बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल थे. अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो. कुसुम भदौरिया ने की, प्रो. दीपक […]

You May Like