झगड़े में 12 लाख रुपये की मांग करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

ब्यावरा। कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं फसल को नुकसान तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है.

बीते 17 अगस्त को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था. लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई. इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया एवं जान से मारने की धमकी दी.

थाना टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 07 सितम्बर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर निवासी ग्राम धनवासकला एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर निवासी ग्राम कोयला शामिल है.

Next Post

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Tue Sep 8 , 2026
सारंगपुर। संडावता रोड पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. नवीन ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 22 साल के युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. लीमा चौहान थाना पुलिस के मुताबिक, भाटखेड़ी बालाजी गांव का कमल पिता स्वर्गीय मांगीलाल भंडारी […]

You May Like