
सारंगपुर। संडावता रोड पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. नवीन ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 22 साल के युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. लीमा चौहान थाना पुलिस के मुताबिक, भाटखेड़ी बालाजी गांव का कमल पिता स्वर्गीय मांगीलाल भंडारी पैदल भंडारे में जा रहा था. इसी दौरान नवीन ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. कमल गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमल को सिविल अस्पताल सारंगपुर ले गई. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.
