इस महान संस्था की माटी में अवश्य है कुछ बात

सतना: शासकीय उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्रमांक 1 में आयोजित गुरुकुल गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. अशोक गुप्ता ने विद्यालय की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि व्यंकट 1 की माटी में अवश्य कुछ विशेष है, जिसने अनेक महान विभूतियों को जन्म दिया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1961-62 में वे यहां छठवीं तक पढ़े थे।

इस अवसर पर बिरला हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय महेश्वरी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को संवेदनशील बनाती है और समाज को लौटाना हर किसी का कर्तव्य है. कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की धर्मपत्नी श्रीमती एस. सोनकिया ने संगीत को ईश्वरीय देन बताते हुए छात्रों को मार्गदर्शन दिया.पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने आईआईटी से आईपीएस तक के सफर को साझा किया. कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और विद्यार्थियों के रोचक प्रश्नों ने अतिथियों को भी आश्चर्यचकित कर दिया.

Next Post

गजेन्द्र पटेल बने कौरव युवा सभा के उपाध्यक्ष

Tue Aug 26 , 2025
बनखेड़ी। अखिल भारतीय कौरव युवा सभा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल गोंगावली ने की। यह कार्यकारिणी अखिल भारतीय कौरव महासभा के अध्यक्ष राव पवन सिंह, तेंदूखेड़ा विधायक एवं महासभा के संरक्षक विश्वनाथ सिंह मुलायम भैया सहित समाज के वरिष्ठ जनों की सहमति से की गई है। […]

You May Like