बनखेड़ी। अखिल भारतीय कौरव युवा सभा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल गोंगावली ने की। यह कार्यकारिणी अखिल भारतीय कौरव महासभा के अध्यक्ष राव पवन सिंह, तेंदूखेड़ा विधायक एवं महासभा के संरक्षक विश्वनाथ सिंह मुलायम भैया सहित समाज के वरिष्ठ जनों की सहमति से की गई है। कार्यकारिणी में नर्मदापुरम जिले के पांच युवाओं को शामिल किया गया है। बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम खरसली निवासी युवा सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल को कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि श्री पटेल पिछली कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष थे तथा समाज के प्रति अच्छा कार्य करने के कारण उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार गिरिराज अभिषेक कौरव पथरकुही को सहसचिव, कमलेश कौरव को सहप्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। युवासभा ने पथरकुही निवासी प्रशांत कौरव को मंडल का अध्यक्ष तथा डंगरहाई निवासी आदर्श कौरव मोनू को मंडल का संयोजक नियुक्त किया है।
