नदी में तैरता मिला युवक का शव  

सतना : मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवाही की नदी में एक युवक का शव तैरता पाया गया. परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नदी की ओर निकले ग्रामीण पानी में शव तैरता देख घबरा गए. आनन-फानन में घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों सहित पुलिस को दी गई.

चूंकि नदी के उस क्षेत्र की सीमा सतना जिले के उचेहरा और रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र सहित मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ी हुई थी. इसलिए मामला काफी देर तक थाना क्षेत्र के विवाद मे उलझा नजर आया. बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर नादन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की. नदी से बाहर निकलवाए जाने पर मृतक की पहचान अमरपाटन रोड ग्राम चोरहटा थाना रामपुर बघेलान निवासी अनिल पाठक उर्फ भोला उम्र 32 वर्ष के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
 हत्या की आशंका
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिल रविवार की दोपहर खेत की ओर गया था. लेकिन तब से वह वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा अनिल की हत्या की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की जाने लगी. पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मृत्यु कारण सामने आ जाएगा. जिसके बाद जांच आगे बढ़ेगी. वहीं कुछ रहवासियों द्वारा इस बात की भी आशंका जताई गई कि खेत से लौटने के दौरान स्टॉप डैम से होकर गुजरते समय संभवत: अनिल का पैर फिसल गया होगा. जिसके चलते वह नदी में गिर गया होगा और बहते हुए नादन गांव तक पहुंच गया होगा. पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है.

Next Post

अंडरब्रिज निर्माण की मांग: पथराई से सेमरी मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम

Tue Aug 26 , 2025
सोहागपुर। ग्राम पथराई से सेमरी हरचंद तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को बरसात के दिनों को छोड़कर कच्चे रास्ते से होकर रेलवे पुलिया के नीचे से गुजरना पड़ता है। वैकल्पिक मार्ग से यह दूरी 15 किलोमीटर तक बढ़ जाती है। वर्षों से ग्रामीण यहां […]

You May Like