एन एच 719 को 6 लेन बनाने की मांग को लेकर संतों का आंदोलन हुआ उग्र, कल मेहगांव में बुलाई महापंचायत

भिंड: जिले में नेशनल हाईवे-719 को टू-लेन से सिक्स-लेन में अपग्रेड करने की मांग ने उग्र रूप ले लिया है। हाल ही में हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद संत समाज ने अपना आंदोलन तेज करते हुए 27 फरवरी को मेहगांव स्थित डाक बंगला हनुमान मंदिर पर एक बड़ी महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत की तैयारियों को लेकर संत समाज गांव-गांव जाकर सघन जनसंपर्क कर रहा है। लोगों से इसमें शामिल होने की अपील कर रहा है।

अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालिदास महाराज के नेतृत्व में संतों का एक दल डोंगरपुरा गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों को एकत्रित कर महापंचायत में शामिल होने की शपथ दिलाई गई। संतों ने इसे “जनहित और जनजीवन की सुरक्षा की लड़ाई” बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मेहगांव पहुंचने की अपील की। इस दौरान ग्वालियर और मुरैना से आए भूतपूर्व सैनिकों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

सैनिक प्रतिनिधि विशेष रूप से संतों से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्होंने अनुशासित तरीके से आंदोलन में भागीदारी का भरोसा दिया है। संत कालिदास महाराज ने दंदरौआ एवं फूफ क्षेत्र में भी जनसंपर्क किया। रजक समाज द्वारा संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर आयोजित धर्मसभा में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई क्षेत्र की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में छह माह में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

Next Post

श्योपुर में चोर सूने घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार

Wed Feb 25 , 2026
श्योपुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयाबांस मोहल्ले में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाशीबाई (70), पत्नी कल्लू धोबी, निवासी नयाबांस मोहल्ला, 5-6 दिन पहले घर में ताला लगाकर […]

You May Like