
इंदौर. एलएलबी की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने तिंछाफाल जंगल में जाकर फांसी लगा ली. मृतक की पहचान सूरज पिता राजेंद्र (निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग, इंदौर) के रूप में हुई. वह धार जिले के मनावर का रहने वाला था और जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता था. पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.
